विदेश में बंधक बनाकर साइबर ठगी कराई: उधम सिंह नगर के 7 युवकों का रेस्क्यू, एक एजेंट गिरफ्तार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून: विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। थाईलैंड, बैंकॉक व म्यांमार में साइबर अपराध कराने के लिए बंधक बनाए गए भारतीय युवाओं को रेस्क्यू कर वापस भारत भी लाया गया है। इनमें उधम सिंह नगर के 7 युवक भी शामिल हैं। युवाओं की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने एक स्थानीय एजेंट को गिरफ्तार भी कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार, वापस लौटे युवकों ने बताया कि उधम सिंह नगर के कुछ एजेंटों ने विदेशी गिरोहों से मिलकर युवाओं को अच्छी नौकरी व ऊंची सैलरी का लालच देकर विदेश भेजा। वहां पहुंचने पर युवाओं को जबरन साइबर ठगी करवाने के लिए बंधक भी बना लिया जाता था। जांच में इस प्रकरण में सुनील कुमार, अशोक, पिंकी, नीरव चौधरी, प्रदीप (काशीपुर), जसपुर निवासी और महाराष्ट्र के धनंजय के नाम सामने आए।
एसटीएफ की जांच में खुलासा हुआ कि एजेंटों ने युवाओं से विदेश भेजने के बदले मोटी रकम ली और उनका पूरा डाटा व्हाट्सएप के जरिए विदेशी एजेंटों को भी भेजा।
विवेचना के दौरान डिजिटल साक्ष्यों व लोकेशन के आधार पर प्रदीप कुमार निवासी काशीपुर को गिरफ्तार भी किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मनीष चौहान निवासी दड़ियाल, काशीपुर से 40 हजार रुपये लेकर अयाज नामक युवक को बैंकॉक में भेजा था। वहां पहुंचने के बाद अयाज सीधे मनीष के संपर्क में रहा, जिसने उसे अवैध रास्तों से बैंकॉक से म्यांमार के KK पार्क तक पहुंचाया।
एसटीएफ ने आरोपी से मोबाइल फोन व व्हाट्सएप चैट्स का महत्वपूर्ण डिजिटल डाटा कब्जे में ले लिया है। मामले में अन्य एजेंटों की तलाश भी जारी है।




