देहरादून में दिनदहाड़े मर्डर: राजपुर रोड पर जिम से निकलते हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: राजधानी में आज शुक्रवार सुबह एक और सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया। राजपुर थाना क्षेत्र में राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल के पास जिम से बाहर निकलते ही 45 वर्षीय विक्रम शर्मा को अज्ञात हमलावरों ने गोली ही मार दी। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत ही घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच भी शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, विक्रम शर्मा सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में रहता था और जिम से बाहर निकलते समय 2 हमलावर पैदल उसके पास पहुंचे व ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर पास खड़े तीसरे साथी के साथ बाइक पर ही फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम व एसटीएफ मौके पर पहुंच गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक मृतक हिस्ट्रीशीटर था और उस पर 50 से ज्यादा मुकदमे भी दर्ज थे। उसके पास से एक पिस्टल बरामद हुई है, लेकिन हमले के दौरान उसे हथियार निकालने का मौका ही नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश व गैंगवार की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि विक्रम शर्मा मूल रूप से झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला था और देहरादून में प्रॉपर्टी डीलिंग और खनन कारोबार से जुड़ा हुआ था।
गौरतलब है कि इससे 2 दिन पहले ही तिब्बती मार्केट के पास गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा की भी दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या की साजिश का खुलासा भी किया था। लगातार हो रही घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है और पुलिस हर एंगल से जांच में भी जुटी हुई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




