केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सख्त हुए डीएम विशाल मिश्रा, ड्रोन और दुष्प्रचार पर कड़ी निगरानी के निर्देश
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा को सुचारू व सुरक्षित बनाने के लिए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अब कमान संभाल ली है। देर शाम केदारधाम पहुंचकर उन्होंने यात्रा से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक भी की।
बैठक में जिलाधिकारी ने पिछले 2 दिनों की यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों के अनुभव भी सुने। इस दौरान यात्रा मजिस्ट्रेट, सेक्टर व सब-सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, पेयजल, विद्युत, पशुपालन व सुलभ विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
डीएम ने यात्रा को और अधिक सुगम व व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभागों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि श्रद्धालुओं के साथ हर हाल में सौम्य व विनम्र व्यवहार सुनिश्चित भी किया जाए।
सुरक्षा व अनुशासन को लेकर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए मंदिर परिसर के आसपास किसी भी यूट्यूबर या ब्लॉगर द्वारा ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश भी दिए। साथ ही, यात्रा के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने वाले वीडियो या सामग्री पर कड़ी निगरानी रखने को भी कहा। जिला सूचना अधिकारी को ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
इसके अलावा स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत व सुलभ सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के आदेश भी दिए गए हैं। किसी भी शिकायत पर 10 मिनट के भीतर प्रतिक्रिया देकर समाधान सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। वहीं, बीकेटीसी कर्मचारियों को प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाते हुए श्रद्धालुओं को शीघ्र व सुगम दर्शन कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




