उत्तराखंडक्राइम
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून में फर्जी अफसर गिरफ्तार, पूर्व मुख्य सचिव के बेटे पर लाखों की ठगी का आरोप
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
राजधानी देहरादून में पुलिस ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव व पूर्व आईएएस अधिकारी के बेटे यशवर्धन को ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह खुद को गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय व भारतीय सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों को झांसा भी देता था।
पुलिस के अनुसार, दिल्ली की एक युवती से आरोपी ने सरकारी संपर्कों का झांसा देकर करीब 4.5 लाख रुपये भी ठग लिए और बाद में और पैसे की मांग भी करता रहा। जांच के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सेना की वर्दी, बैज, कैप व वॉकी-टॉकी बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि इनका इस्तेमाल वह लोगों पर प्रभाव जमाने के लिए ही करता था। मामले की जांच जारी है और पुलिस को आशंका है कि आगे और पीड़ित भी सामने आ सकते हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731