उत्तराखंड
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
प्रदेश के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी
उत्तराखंड: निगमों और निकायों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, आदेश जारी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
उत्तराखंड के निगमों और निकायों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अब बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता भी मिलेगा। इस संबंध में बीते शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया गया है। निगम महासंघ ने इस फैसले पर सरकार का आभार भी व्यक्त किया है।
5वें वेतनमान के तहत आने वाले कर्मचारियों को 1 जुलाई 2024 से 443 प्रतिशत की बजाय 455 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। वहीं, छठे वेतनमान के कर्मचारियों को 239 प्रतिशत के बजाय 246 प्रतिशत महंगाई भत्ता भी मिलेगा। 7वें वेतनमान के तहत कर्मचारियों को 50 प्रतिशत की बजाय 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।
निगम महासंघ के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी ने कहा कि इस आदेश से निगम और निकायों से सेवानिवृत्त सभी कर्मचारियों को बड़ा लाभ भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले सेवारत कर्मचारियों को भी बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ भी मिल चुका है।