कारगिल विजय दिवस: मंत्री गणेश जोशी ने गांधी पार्क में तैयारियों का लिया जायजा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
देहरादून: आगामी 26 जुलाई को मनाए जाने वाले कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गांधी पार्क पहुंचकर निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को बैठने की व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा व बारिश को देखते हुए सभी तैयारियां समय से पहले पूरी करने के निर्देश भी दिए।
मंत्री ने बताया कि 25 जुलाई को “रन फॉर कारगिल हीरोज़” का आयोजन चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल से गांधी पार्क तक भी किया जाएगा। वहीं, 26 जुलाई को गांधी पार्क में होने वाले मुख्य समारोह में सीएम पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान कारगिल युद्ध में शहीद उत्तराखंड के वीर सैनिकों के परिजनों, वीर नारियों व वीर माताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
गणेश जोशी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस सेना के शौर्य व बलिदान का प्रतीक है और यह युवाओं में राष्ट्रभक्ति और देशसेवा की भावना को प्रेरित करने का महत्वपूर्ण अवसर भी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




