पौड़ी में गुलदार का आतंक, घास लेने गई महिला पर हमला, मौत
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
पौड़ी गढ़वाल के नैनी डांडा विकासखंड की पट्टी बिजलौट स्थित ग्राम सभा बणासी तल्ली में आज शनिवार सुबह गुलदार के हमले में एक महिला की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सुशीला देवी व शांति देवी गांव के ऊपरी हिस्से में घास लेने गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने सुशीला देवी पर हमला ही कर दिया। शांति देवी के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत ही हो चुकी थी।
घटना की सूचना वन विभाग को भी दे दी गई है। वहीं क्षेत्रीय विधायक महंत दिलीप रावत को भी मामले से अवगत भी कराया गया है। क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रकीर्ण नेगी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। वन विभाग मामले की जांच में भी जुटा है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




