विकासनगर में सड़क दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, 28 नवंबर तक साक्ष्य प्रस्तुत कर सकेंगे नागरिक
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। उप जिलाधिकारी (SDM) विकासनगर विनोद कुमार ने जानकारी दी है कि क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में हुई मौतों की मजिस्ट्रियल जांच भी शुरू कर दी गई है।
पहली घटना 21 सितंबर 2025 को हुई, जिसमें सार्वजनिक बस UK07PA 5265 व इलेक्ट्रिक वाहन UK16CA 3407 की टक्कर में सरोन (35 वर्ष), निवासी बत्ता रोड, विकासनगर की मृत्यु भी हो गई थी।
दूसरी घटना 4 अक्टूबर 2025 को मटक माजरी चौक पर हुई, जहां सार्वजनिक बस CH01GA 8126 व दुपहिया वाहन UK16E-5937 की टक्कर में मो. यासीन, निवासी कुल्हाल की मौत हो गई थी, जबकि ताज मोहम्मद घायल भी हुए थे।
जिलाधिकारी ने इन दोनों मामलों की जांच के लिए SDM विकासनगर को नामित भी किया है।
SDM ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास इन घटनाओं से संबंधित कोई जानकारी, साक्ष्य या बयान है, तो वह 28 नवंबर 2025 तक किसी भी कार्य दिवस में उनके न्यायालय/कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी बात लिखित या मौखिक रूप से प्रस्तुत भी कर सकता है।




