बदरीनाथ चढ़ावा विवाद के बाद बड़ा फैसला: CEO करेंगे 32 CCTV कैमरों की लाइव निगरानी, कर्मचारियों के लिए बिना जेब वाली डांगरी पर भी विचार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावा प्रकरण के बाद बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने सुरक्षा व पारदर्शिता बढ़ाने के लिए बड़े कदम भी उठाए हैं। अब बीकेटीसी के सीईओ सोहन सिंह रांगड़ अपने मोबाइल फोन से मंदिर परिसर में लगे सभी 32 सीसीटीवी कैमरों व चढ़ावा गणना कक्ष की लाइव निगरानी कर सकेंगे। इसके लिए सीईओ कार्यालय में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी।
जांच के तहत बीकेटीसी ने 21, 25, 29 जून व 2 जुलाई की सीसीटीवी फुटेज गढ़वाल मंडल आयुक्त को भी सौंप दी है। वहीं पुलिस भी मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल की कॉल डिटेल व अन्य साक्ष्यों की जांच में जुटी हुई है।
इधर, चढ़ावा गणना प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए कर्मचारियों को बिना जेब वाली विशेष डांगरी पहनाने के पुराने प्रस्ताव पर भी दोबारा विचार भी किया जा रहा है, ताकि गणना के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता की संभावना को पूरी तरह खत्म भी किया जा सके।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




