फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट पर STF का बड़ा एक्शन, कार से हथियारों का जखीरा बरामद
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
काशीपुर: उत्तराखंड STF व ऊधमसिंह नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में काशीपुर के कटोराताल क्षेत्र से एक स्विफ्ट कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार, 237 कारतूस व 7 फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए गए हैं। बरामदगी में एक पंप एक्शन गन, एक सेमी ऑटोमैटिक राइफल, एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल व एक रिवॉल्वर शामिल हैं।
STF के अनुसार, यह कार्रवाई फर्जी शस्त्र लाइसेंसों की जांच के तहत दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान ही की गई। मामले में सौरभ अग्रवाल, गौरव अग्रवाल व दीप्ति अग्रवाल के नाम सामने आए हैं, जिनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।
एसएसपी STF ने बताया कि अब तक राज्य में फर्जी शस्त्र लाइसेंस से जुड़े 3 मुकदमे दर्ज कर 5 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से फर्जी लाइसेंस बनवाकर हथियार रखने वालों पर STF की कड़ी नजर भी है और सत्यापन अभियान लगातार जारी भी रहेगा। STF ने लोगों से संदिग्ध लाइसेंसों की सूचना देने की अपील भी की है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




