देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज शुक्रवार को अनारवाला स्थित भद्रकाली मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग भी किया। इस दौरान उन्होंने कथा का श्रवण किया व व्यासपीठ पर विराजमान आचार्य शिव प्रसाद ममगाई से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना करते हुए धार्मिक आयोजनों को भारतीय संस्कृति व आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा भी बताया।

कार्यक्रम में दायित्वधारी ज्योति कोटिया, निर्मला थापा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।