श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में MBBS की 150 सीटों पर प्रवेश की तैयारी तेज, छात्रों के लिए विशेष व्यवस्थाएं
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
श्रीनगर (गढ़वाल): नीट-यूजी 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद श्रीनगर स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रवेश प्रक्रिया की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। कॉलेज प्रशासन ने नए छात्रों व अभिभावकों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप भी देना शुरू कर दिया है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने प्रवेश तैयारियों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित व छात्र-अनुकूल हो। मेडिकल कॉलेज में इस वर्ष एमबीबीएस की 150 सीटों पर प्रवेश भी होगा, जिनमें 85 प्रतिशत सीटें राज्य कोटे व 15 प्रतिशत सीटें अखिल भारतीय कोटे के माध्यम से भरी जाएंगी।
प्राचार्य ने प्रवेश काउंटर, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, पंखे, शौचालय, बिजली व साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही छात्रावासों, कैंटीन व मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया को भी सुचारू रखने पर जोर दिया गया, ताकि प्रवेश के दौरान छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना भी न करना पड़े।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




