उत्तराखंड

चारधाम यात्रा से पहले राज्य में मॉक ड्रिल की तैयारी, NDMA 17 अप्रैल को करेगा अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून – चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राज्य में 24 अप्रैल को एक व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित भी की जाएगी। इस मॉक ड्रिल की तैयारियों और समन्वय को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA), 17 अप्रैल को उत्तराखंड राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी करेगा।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के अनुसार, यह मॉक ड्रिल चारधाम यात्रा मार्गों और उससे जुड़े जिलों में संभावित आपदा स्थितियों के मद्देनज़र आयोजित भी की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासनिक प्रतिक्रिया को और अधिक प्रभावशाली भी बनाया जा सके।

इन विभागों के अधिकारी होंगे शामिल

बैठक में हरिद्वार, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, चमोली और पौड़ी गढ़वाल जिलों के जिलाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, पुलिस, परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग (PWD), अग्निशमन विभाग और अन्य महत्वपूर्ण एजेंसियों के अधिकारी भी भाग लेंगे।

मॉक ड्रिल के संचालन की रणनीति पर होगी चर्चा

बैठक में NDMA के विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा यह बताया जाएगा कि मॉक ड्रिल किस प्रकार से संचालित की जाएगी, किस स्थान पर किस प्रकार की घटना का अभ्यास किया जाएगा, और किन संसाधनों की आवश्यकता होगी। यह मॉक ड्रिल आपदा प्रतिक्रिया तंत्र की दक्षता को परखने और सुधारने का एक अहम जरिया भी होगी।

चारधाम यात्रा में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

गौरतलब है कि आगामी चारधाम यात्रा के दौरान प्रदेश में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में आपदा प्रबंधन तंत्र को सक्रिय और सक्षम बनाए रखना शासन की प्राथमिकता भी है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button