उत्तराखंड

मसूरी के पास गज्जी बैंड में ट्रक खाई में गिरा, तीन लोग घायल


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

मसूरी के पास गज्जी बैंड पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली मसूरी से पर्याप्त पुलिस बल और आपदा उपकरणों के साथ तत्काल ही घटनास्थल पर भेजे गए।

घटनास्थल पर पुलिस ने देखा कि ट्रक, जो सीमेंट लेकर देहरादून से मसूरी की तरफ जा रहा था, गज्जी बैंड के पास बैक करते वक्त अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। ट्रक में चालक सहित 3 लोग सवार थे। सभी को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल में भेजा गया है।

घायल व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार है:

  1. मोहम्मद दानिश (26), चालक, निवासी हरिजन कॉलोनी, छुटमलपुर, सहारनपुर
  2. राजेश (45), निवासी ग्राम भराटी, जिला दरभंगा, बिहार (वर्तमान में सब्जी मंडी निरंजनपुर, पटेल नगर)
  3. विनय यादव, निवासी लोहिया नगर, ब्रह्मपुरी, सब्जी मंडी निरंजनपुर, पटेल नगर

हालांकि, घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button