श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिले 9 विशेषज्ञ डॉक्टर, शिक्षण और चिकित्सा सेवाएं होंगी सशक्त
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून : उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर को बड़ी सौगात मिली है। कॉलेज में संविदा आधार पर 9 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्तियां चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के बाद की गई हैं। इससे न केवल कॉलेज में शिक्षा का स्तर सुधरेगा, बल्कि आस-पास के क्षेत्रों को बेहतर चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध होगी। एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में गठित साक्षात्कार समिति द्वारा वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से इन डॉक्टरों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों को तीन वर्ष अथवा नियमित नियुक्ति तक के लिए संविदा पर नियुक्त किया गया है।
मंत्री धन सिंह रावत ने कहा:
“श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति से एमबीबीएस छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण मिलेगा। साथ ही, गढ़वाल मंडल के जिलों में भी चिकित्सा सेवाएं बेहतर होंगी। यह नियुक्ति राज्य के चिकित्सा शिक्षा ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”
साथ ही फैकल्टी की कमी से जूझ रहे सरकारी मेडिकल कॉलेजों को तत्काल राहत और ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना व् एमबीबीएस और पीजी छात्रों के प्रशिक्षण में गुणवत्ता सुधार | श्रीनगर राजकीय मेडिकल कॉलेज को विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति से दोहरा लाभ मिलेगा एक तरफ मेडिकल छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा, दूसरी ओर आम नागरिकों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा उपलब्ध होगी। राज्य सरकार की यह पहल उत्तराखंड के चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।




