चारधाम यात्रा से पहले यमुनोत्री में अधूरी तैयारियां, तीर्थपुरोहितों ने जताई चिंता
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले यमुनोत्री धाम में व्यवस्थाएं अधूरी ही नजर आ रही हैं। स्नान घाट क्षतिग्रस्त हैं व सुरक्षित मार्गों का निर्माण भी पूरा ही नहीं हो सका है, जिससे तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ गई है।
पिछले वर्ष आई आपदा में घाट, पुल व अन्य ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिनका पुनर्निर्माण अभी तक पूरा ही नहीं हो पाया है। यमुना तट पर सुरक्षा दीवार व सुरक्षित रास्तों के अभाव में श्रद्धालुओं को जोखिम भरे मार्गों से गुजरना भी पड़ सकता है।
मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल व तीर्थपुरोहितों ने प्रशासन से जल्द कार्य पूरा करने की मांग भी की है।
वहीं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम भी पूरे कर लिए जाएंगे।
गौरतलब है कि 19 अप्रैल से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ यात्रा भी शुरू होगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




