2027 के पांच राज्यों के चुनाव पर BJP की नजर, नितिन नवीन ने उत्तराखंड को बताया अहम
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
भाजपा ने 2029 लोकसभा चुनाव से पहले 2027 में होने वाले उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनावों पर फोकस बढ़ा दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तराखंड को पार्टी के लिए बेहद अहम बताते हुए कहा कि देवभूमि में खिलने वाले कमल की सुगंध पूरे देश में फैलेगी।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से जनता के साथ सीधा संवाद बढ़ाने, छोटी-छोटी बैठकें करने और नए लोगों से संपर्क बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में केवल कमल खिलना चाहिए और चुनाव में जीत का श्रेय पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं को जाएगा।
नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने वाले दशक को उत्तराखंड का दशक बताया है और उन्हें उत्तराखंड से विशेष ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। बैठक के दौरान उन्होंने 2017 के बाद उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों और धामी सरकार के अहम फैसलों पर आधारित शॉर्ट फिल्म भी देखी और सरकार के कामों की सराहना की।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




