सितारगंज विजिलेंस ट्रैप के बाद बवाल, रातभर तहसील में फंसी टीम; राजस्व कर्मचारियों ने प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया ऐलान
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
सितारगंज तहसील में विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई के बाद शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कर्मचारी संगठनों के विरोध के चलते विजिलेंस की टीम पूरी रात तहसील परिसर से बाहर नहीं निकल सकी। गतिरोध खत्म करने के लिए देर रात तक कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई।
घटनास्थल पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा। उम्मीद थी कि जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर समाधान निकालेंगे, लेकिन देर रात तक कोई उच्च अधिकारी तहसील नहीं पहुंचा। इससे कर्मचारियों और विजिलेंस टीम के बीच बना टकराव पूरी रात जारी रहा।
इस बीच, ट्रैप कार्रवाई में गिरफ्तार वरिष्ठ सहायक भूपेंद्र सिंह राणा के परिजन भी तहसील पहुंचे। मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा ने भी घटनाक्रम की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से भी बातचीत की।
विजिलेंस की कार्रवाई के विरोध में राजस्व कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन को और तेज कर दिया है। राजस्व कर्मचारी संयुक्त परिषद समेत विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई है।
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि नियमित राजस्व वसूली की वैधानिक प्रक्रिया को रिश्वतखोरी का मामला बताकर कर्मचारियों की छवि खराब की जा रही है। उनका आरोप है कि सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच किए बिना की गई कार्रवाई से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।
विवाद के बीच राजस्व कर्मचारियों ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती और उनकी मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
यदि हड़ताल लंबी चली तो राज्य की सभी तहसीलों में नामांतरण, आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र, भू-अभिलेखों से जुड़े कार्य, राजस्व वसूली तथा अन्य प्रशासनिक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, जिससे आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




