उत्तराखंड हाईकोर्ट की बड़ी पहल, अब हर शुक्रवार होगी वर्चुअल सुनवाई
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने ईंधन बचत व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए अहम कदम भी उठाया है। मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर जारी आदेश के अनुसार अब हाईकोर्ट में हर कार्य दिवस वाले शुक्रवार को मामलों की सुनवाई अनिवार्य रूप से वर्चुअल माध्यम से ही की जाएगी।
कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई करने से अनावश्यक यात्राएं कम होंगी व ईंधन की बचत होगी। हालांकि जिन मामलों में तकनीकी दिक्कतें होंगी या जो अधिवक्ता पैदल अदालत भी आते हैं, उन्हें छूट दी गई है।
हाईकोर्ट ने हल्द्वानी, भवाली व अन्य बाहरी क्षेत्रों में रहने वाले अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे केवल शुक्रवार ही नहीं, बल्कि अन्य दिनों में भी वर्चुअल मोड के जरिए अदालत की कार्यवाही में शामिल होने को प्राथमिकता भी दें।
इसके साथ ही नैनीताल में रहने वाले वकीलों, अधिकारियों व कर्मचारियों से पैदल हाईकोर्ट आने का अनुरोध भी किया गया है। वहीं बाहर से आने वाले लोगों को कार-पूलिंग अपनाने की सलाह भी दी गई है, ताकि सड़कों पर वाहनों का दबाव कम हो व ईंधन की बचत हो सके।
यह पहल प्रधानमंत्री की उस अपील के बाद सामने आई है, जिसमें उन्होंने लोगों से ईंधन बचाने व सप्ताह में कम से कम एक दिन सार्वजनिक परिवहन, साइकिल या कार-पूलिंग का इस्तेमाल करने की बात भी कही थी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




