उत्तराखंडमनोरंजन

उत्तराखंड फिल्म जगत की प्रसिद्ध कलाकार अभिनेत्री गीता उनियाल ने दुनिया को कहा अलविदा.

उत्तराखंड सिनेमा जगत के लिए दुःखद खबर।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड सिनेमा जगत के लिए दुःखद खबर।
उत्तराखंड फिल्म जगत की प्रसिद्ध कलाकार अभिनेत्री गीता उनियाल ने दुनिया को कहा अलविदा.

वह कई वर्षों से कैंसर से लड़ रही थी जिसके चलते उनका निधन हो गया। उन्होंने अपने निवास स्थान पर ही अंतिम सांस ली। पर्वतीय नाट्य मंच के अध्यक्ष अभिनेता बलदेव राणा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस दुखद खबर को साझा किया।
गीता उनियाल ने उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे लोकगीत, एल्बम और फिल्मो में काम किया। गीता उनियाल हमेशा अपने संस्कृति के प्रति समर्पित रहीं हैं। यह भी उनके लोकप्रिय होने की एक वजह रही है। 2020 में गीता उनियाल को अपने कैंसर ग्रस्त होने का पता चला। एक बार सफल सर्जरी होने के बाद दोबारा वे कैंसर ग्रसित हो गईं। उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री में उनका सफर 20 साल का रहा। जिसमे वे कई फिल्मों और अनगिनत गढ़वाली म्यूजिक एल्बम में काम कर चुकी थी। कैंसर पीड़ित होने के बावजूद अभिनेत्री गीता उनियाल ने हार नहीं मानी, उन्हें 3 साल से कैंसर था। और पिछले साल उनका कैंसर का ऑपरेशन भी हुआ। गंभीर बीमारी होने के बावजूद भी उन्होंने काम के प्रति अपने लगाव को कभी कम न होने दिया, हाल ही में रिलीज हुई जय मां धारी देवी में भी उन्होंने शानदार अभिनय किया। उत्तराखंड के कई एल्बम में काम कर चुकी गीता उनियाल का ये सफ़र काफी चुनौतियों से भी भरा था, लेकिन मेहनत और लगन ने उन्हें नयी दिशायें दी। ‘भुली-ए-भुली’, फ्योंली जवान ह्वेगे, भगत और घंडियाल, ब्यो, पीड़ा, संजोग अभी जग्वाल कैरा, जैसी फिल्मो में शानदार अभिनय किया I लोक संस्कृति और कलामंच के लिए किये गए उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें कई सम्मान भी मिले हैं, 2009 में पर्वतीय बिगुल की और से बेस्ट एल्बम एक्ट्रेस के हिलीहुड सम्मान से नवाजा गया, जबकि 2010 में फिल्म पीड़ा के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का सामान मिला, इसके अलावा उन्हें ‘युफा अवार्ड 2017’ बेस्ट एक्ट्रेस से भी सम्मानित किया गया है। अभिनेत्री गीता उनियाल 2020 से ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थी। उन्होंने अपनी बीमारी का पूरा खर्च खुद वहन किया, लेकिन जब दोबारा जब उन्हें कैंसर हुआ तो वह आर्थिक तौर पर पूरी तरह से टूट चुकी थीं। कैंसर से जंग लड़ते लड़ते अभिनेत्री ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उत्तराखंड की लोक संस्कृति को अपने अभिनय से जीवंत करने वाली अभिनेत्री गीता उनियाल का असमय चले जाना बेहद दुखद है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button