उत्तराखंडक्राइमवायरल न्यूज़
Trending

प्रयागराज में टैंकर और बाइक की टक्कर: हादसे में एक परिवार के पांच लोगों की मौत


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Accident In Prayagraj: प्रयागराज के सरायममरेज इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई।

वह एक ही बाइक पर सवार होके लौट रहे थे। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा सरायममरेज थाना इलाके के सोरो पेट्रोल पंप के पास हुआ। एक टैंकर ने बाइक को रौंद डाला। हादसे में बाइक सवार पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। जिसमें दो बेटों समेत मां भी शामिल है।

सरायममरेज थाना इलाके के सोरो पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 6 बजे टैंकर ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी। बाइक पर आठ माह की बच्ची समेत पांच लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी की छिटक कर सभी दूर जा गिरे और मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में विकास (25) पुत्र बल्ली, सुम्मरी (60) पत्नी देवकी, जनता (34) पत्नी नमकीन, दीवाना (7) पुत्र नमकीन, लक्ष्मी (8 माह) पुत्री नमकीन की मौत हो गई। यह सभी जौनपुर जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र के इलाके के रहने वाले थे। किसी शादी में शिरकत करने के बाद घर लौट रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेने के बाद चालक को पकड़ लिया। घटना की सूचना पाकर मृतकों के परिजन भी पहुंच गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button