उत्तराखंड

मुफ्ती शमून कासमी ने कुमाऊं दौरे के दौरान मदरसों में नियमों का पालन सुनिश्चित करने की दी चेतावनी


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी तीन दिन के कुमाऊं दौरे पर हैं। काशीपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने नियमों का पालन न करने वाले मदरसों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। “मीडिया से बातचीत करते हुए कासमी ने स्पष्ट किया कि राज्य में सभी मदरसों को नियमों के तहत संचालित करना होगा।

 

उन्होंने कहा, “जो मदरसे नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मैं मीडिया और आम जनता से अपील करता हूं कि अगर ऐसी कोई जानकारी हो, तो तुरंत हमें सूचित करें।” कासमी ने धामी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सरकार पारदर्शिता और अनुशासन के लिए जानी जाती है।

 

उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा। इस दौरे के दौरान वह कुमाऊं क्षेत्र में मदरसा शिक्षा की स्थिति की समीक्षा करेंगे और सुधार के लिए जरूरी कदम उठाने की दिशा में काम करेंगे I


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button