राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी बजट सत्र से पहले राजनीतिक दलों को दिया महत्वपूर्ण संदेश


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि कल पेश किये जाने वाला बजट अमृत काल का महत्वपूर्ण बजट होगा। उन्‍होंने कहा कि यह बजट सरकार के इस कार्यकाल के पांच वर्ष की दिशा तय करेगा और यह 2047 के विकसित भारत अभियान के सपने की नींव बनेगा। संसद के बजट सत्र से पहले संसद के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने फैसला दे दिया और सभी राजनीतिक दलों को मिलकर अगले पांच वर्ष के लिए देश के लिए खड़ा होना चाहिए। मोदी ने कथित रूप से नकारात्मक राजनीति करने के लिए विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्‍होंने अपनी विफलताओं से छिपाने के लिए संसद के समय का इस्तेमाल किया।

 

पिछले संसद सत्र को बाधित करने का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि विपक्षी दल ने संसद में सत्‍ता पक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की। उन्‍होंने कहा कि लोकतंत्र में इसकी कोई जगह नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार जनता को दी गई गारंटी को लागू करने की दिशा में काम कर ही है। मोदी ने कहा कि बजट सत्र देश की लोकतंत्र यात्रा का महत्वपूर्ण गन्तव्य बनेगा। प्रधानमंत्री ने सभी राजनीतिक दलों से दलगत राजनीतिक से ऊपर उठने और अगले साढ़े चार वर्ष के लिए अपने आप को देश के लिए समर्पित करने का आग्रह किया। उन्‍होंने कहा कि जनवरी 2029 के चुनावी वर्ष में दल राजनीति कर सकते हैं लेकिन तब तक सभी को देश, युवा और किसानों के सशक्तिकरण में शामिल होना चाहिए।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button