राष्ट्रीय

राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर भूस्खलन के मलबे में दो शव बरामद, राहत दल की अभियानिका जारी

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोला तालुक में शिरूर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर हुए भूस्खलन के मलबे को साफ करने में जुटे राहत दल ने आज दो और शव बरामद किये हैं। इससे मरने वालों की संख्‍या बढ़कर छह हो गई है। राहत दल ने छह वर्षीय अवंतिका नाइक और तेल टैंकर चालक के शव बरामद किये हैं। गंगेकोला में गोकर्ण के निकट अवंतिका का शव मिला जबकि टैंकर चालक का शव भूस्खलन वाले स्थान के नीचे गंगावली के मलबे के बहाव से बरामद किया गया।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल मूसलाधार बारिश के बीच राहत और बचाव अभियान चला रहा है। बीते मंगलवार से भूस्खलन वाले स्‍थान पर चट्टान और कीचड़ भरे होने के कारण इस मार्ग पर यातायात को रोक दिया गया है। इस व्यापक भूस्खलन में एक चाय की दुकान और दो टैंकर दब गए हैं। स्‍थानीय प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा कर इस जगह को साफ किया गया है।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button