राष्ट्रीय

हरियाणा सरकार ने ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा को देखते शाम तक रोकी इंटरनेट सेवाएं

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

हरियाणा सरकार ने आज ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा को देखते हुए नूह जिले में शाम छह बजे तक इंटरनेट सेवाएं रोक दी गई है। नूह के पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सुरक्षा उपाय के लिए इंटरनेट सेवा रोकी गई। शनिवार को रेवाड़ी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेन्‍द्र कुमार ने नलहरेश्‍वर, झिरकेश्‍वर और श्रृंगेश्‍वर महादेव मंदिरों में सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। पूरे क्षेत्र में त्‍वरित कार्रवाई बल, हरियाणा पुलिस और होमगार्ड के जवानों की बड़ी संख्‍या में तैनाती की गई है और ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। जलाभिषेक यात्रा नलहरेश्‍वर महादेव मंदिर से शुरू होगी और विभिन्‍न क्षेत्रों से गुजरते हुए मंदिर में जलाभिषेक के साथ संपन्‍न होगी।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button