2027 कुंभ की तैयारी तेज, पहली बार कुंभ परिसर में चलेंगी परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बसें
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: साल 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड परिवहन निगम ने अपनी रणनीति तेज भी कर दी है। करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए निगम बस बेड़े को बढ़ाने के साथ ही बेहतर परिवहन व्यवस्था की योजना पर भी काम कर रहा है। पहली बार कुंभ मेले के दौरान कुंभ परिसर के भीतर भी परिवहन निगम की बसें भी चलेंगी।
परिवहन निगम ने कुंभ निधि से 700 नई बसें उपलब्ध कराने का प्रस्ताव शासन को भी भेजा है। साथ ही कुंभ मेले के दौरान करीब 150 इलेक्ट्रिक बसों को कुंभ क्षेत्र में तैनात करने की योजना भी है। ये बसें प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत देहरादून व हरिद्वार में प्रस्तावित इलेक्ट्रिक बसों में से होंगी।
परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने बताया कि कुंभ मेले के दौरान यात्रियों को सुचारु व सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराने के लिए बड़े पैमाने पर बसों का संचालन भी किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या और भी बढ़ाई जा सकती है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




