राष्ट्रीयवायरल न्यूज़

विश्वकप विजयी भारतीय क्रिकेट टीम का उत्साही स्वागत: जश्न, डांस और विजय परेड से


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

T20 विश्वकप जीतने के बाद आज पुरुष भारतीय क्रिकेट टीम वापस आ चुकी है। नई दिल्ली में सुबह उतरने के बाद भारतीय टीम आईटीसी दिल्ली पहुंची।

जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ। होटल में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के जश्न के लिए ढोल और ताशे की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान ढोल की बीट पर कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने जमकर डांस किया।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही वहां मौजूद लोगों में भी भारतीय टीम के जीत का उत्साह दिख रहा है। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम सुबह आईटीसी मौर्या में पहुंची।

जिसके बाद टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बता दें कि 29 जून को बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका की टीम को भारतीय टीम ने 7 रनों से हरा दिया था।

आज मुंबई में 5 बजे मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक विक्ट्री परेड निकाली जाएगी। जिसके लिए मुंबई की जनता बहुत उत्साहित है। वहीं महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल को कल महाराष्ट्र एसेंबली में मिलने के लिए न्यौता दिया है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button