शिक्षा से वंचित नौ बच्चों का जनपद की ऑपरेशन मुक्ति टीम ने विभिन्न स्कूलों में कराया दाखिला
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे “ऑपरेशन मुक्ति” भिक्षा नहीं शिक्षा दे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा की ओर अग्रसर करने, भिक्षावृत्ति आदि कार्यो में लिप्त बच्चों को चिन्हित कर उनका स्कूलों में दाखिला करवाने के निर्देश पर जनपद की ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा जनपद में कूड़ा बीनने, गुब्बारा बेचने आदि कार्यो में लिप्त बच्चे जो या तो गरीबी, अज्ञानता या अच्छा संरक्षक ना होने के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे, उन्हें ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा पूर्व में चिन्हित किया गया था।
इन चिन्हित बच्चों में से नौ बच्चों का ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा कोटद्वार क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में दाखिला कराया गया। बच्चों का स्कूल में दाखिला करवाने पर परिजनों और अध्यापकों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की ऑपरेशन मुक्ति मुहिम की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया गया। जनपद पुलिस द्वारा अब तक शिक्षा से वंचित 30 बच्चों का विभिन्न स्कूलों में दाखिला कराया गया है।




