पिथौरागढ़: सीमांत जिले के कनालीछीना विकासखंड के बस्तड़ी गांव में 31 वर्षीय चंद्रशेखर भट्ट ‘चन्नू’ को निर्विरोध उपप्रधान भी चुना गया है। करीब 3 फीट लंबाई वाले चन्नू के सामने किसी ने नामांकन दाखिल ही नहीं किया, जिसके बाद उन्हें सर्वसम्मति से यह जिम्मेदारी मिली।
राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर चन्नू लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सेवा भावना, सहज व्यवहार व गांव के विकास के प्रति समर्पण ने उन्हें सभी का भरोसेमंद भी बनाया।
निर्विरोध चुने जाने के बाद चन्नू ने कहा कि वह गांव के विकास, पारदर्शिता व सामाजिक एकता के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। बस्तड़ी गांव का यह फैसला इस बात का संदेश देता है कि लोकतंत्र में कद नहीं, बल्कि व्यक्ति का कर्म, चरित्र व जनता का विश्वास सबसे बड़ा भी होता है।
