रायवाला में हुड़दंग मचा रहे 5 लोग गिरफ्तार, दून पुलिस की कार्रवाई
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
दून पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रायवाला क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग व झगड़ा कर रहे 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
पुलिस के अनुसार 22 मई की रात वैदिक नगर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच झगड़े व हंगामे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन स्थिति व अधिक तनावपूर्ण हो गई। किसी गंभीर घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को हिरासत में भी लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में अतुल सैनी, चंदन सैनी, जॉनी, सोनू व अक्षत शामिल हैं। सभी के खिलाफ धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई भी की गई है।
रायवाला पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ अभियान आगे जारी रहेगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




