केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग एक घंटे में फुल, यूकाडा ने की बुकिंग की जांच
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून: केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा टिकटों की बुकिंग को लेकर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने गहन पड़ताल की है। जांच में सामने आया है कि कुल 1087 टिकटों की बुकिंग टूर ऑपरेटरों द्वारा की गई, जबकि 6148 टिकट श्रद्धालुओं ने स्वयं बुक किए हैं।
यूकाडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि 8 अप्रैल को केदारनाथ के लिए हेली सेवा टिकटों की बुकिंग हेतु आईआरसीटीसी पोर्टल खोला गया था। दो मई से 30 मई तक की बुकिंग महज एक घंटे में पूरी तरह फुल हो गई।
23 हजार से अधिक यात्रियों ने कराई हेली टिकट बुकिंग
यूकाडा द्वारा किए गए विश्लेषण के अनुसार, कुल 1044 हेली टिकट की बुकिंग के जरिए 23,176 तीर्थयात्रियों ने यात्रा की योजना बनाई है। इनमें देशभर के राज्यों से श्रद्धालुओं ने टिकट बुक किए, जबकि विदेश से भी पांच बुकिंग दर्ज की गई हैं।
बढ़ती मांग के बीच पारदर्शिता सुनिश्चित करने की तैयारी
तेजी से भरी गई बुकिंग को लेकर यूकाडा ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने और टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए टूर ऑपरेटरों की भूमिका की भी गहन समीक्षा शुरू कर दी है। यह कदम श्रद्धालुओं को सुलभ और निष्पक्ष सेवा देने की दिशा में उठाया गया है।
अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में बुकिंग प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए तकनीकी सुधार किए जाएंगे, ताकि सभी यात्रियों को समान अवसर मिल सके।




