उत्तराखंडराजनीति

उत्तराखंड के रुद्रपुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनावी जनसभा की, प्रधानमंत्री मोदी ने देशी अंदाज में हाल चाल भी लिया।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड के रुद्रपुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनावी जनसभा की। प्रधानमंत्री मोदी ने देशी अंदाज में हाल चाल भी लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भीड़ को देखकर यह तय नहीं हो पा रहा कि यह प्रचार सभा या विजय रैली है। मैदान में बैठे लोगों को धूप लगने पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भीड़ के लिए पंडाल ही छोटा पड़ गया है। जितने लोग अंदर बैठे हैं उससे ज्यादा लोग तो बाहर धूप में तप रहे हैं। हमारी व्यवस्था में कुछ कमी रही इसके लिए मैं क्षमा मांगता हूं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि धूप में तपने की आपकी तपस्या को बेकार नहीं जाने दूंगा इसे विकास कर करके लौटा दूंगा। आपके इस प्यार के लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं। कहा कि यह चुनावी सभा भी ऐसे क्षेत्र में हो रही है जिसे मिनी इंडिया भी कहा जाता है। कहा कि यह देवभूमि व मिनी इंडिया का ही आशीर्वाद है कि वह उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के प्रति बीजेपी का जो प्रेम जग जाहिर है। हमें उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाकर सबसे आगे भी लेकर जाना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें उत्तराखंड को विकसित बनाना है, केंद्र सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही। 10 साल में जितना विकास हुआ आज तक नहीं हुआ। 12 लाख घरों को पानी कनेक्शन भी दिया। 3 लाख को स्वामित्व योजना का लाभ भी मिला। 35 लाख लोगों को बैंक खाते भी खोले गए। छोटे किसानों के खाते में किसान निधि भी दी। नियत सही होती है तो काम भी ऐसे ही होते हैं। नियत सही तो नतीजे सही। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज उत्तराखंड हर प्रकार की आधुनिक कनेक्टिविटी से भी जुड़ रहा है। बीजेपी ने प्रदेश के गरीबों को 85000 घर बनाकर दिए हैं। 12 लाख घरों तक पानी का कनेक्शन भी पहुंचाया है। इसके अलावा बीजेपी सरकार ने साढे पांच लाख से ज्यादा शौचालयों का निर्माण भी कराया है। इसके अलावा यहां की 5 लाख से ज्यादा महिलाओं को उज्जवला गैस मुक्त कनेक्शन भी दिया गया है। करीब 3 लाख लोगों को स्वामित्व योजना के तहत उनकी प्रॉपर्टी के कार्ड भी दिए गए हैं। उत्तराखंड के 35 लाख लोगों के पास पहले बैंक में खाता तक नहीं थे। बीजेपी सरकार ने 35 लाख लोगों के बैंक खाते खुलवाए और उन्हें बैंकों से भी जोड़ा। कहा कि इतने सारे काम तब होते हैं जब नीयत भी सही होती है। इसलिए मैं कहता हूं नियत सही तो नतीजे भी सही। प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी यानी पूरा होने की गारंटी है। मोदी की गारंटी ने उत्तराखंड के घर-घर में सुविधा पहुंचाई और लोगों का स्वाभिमान बढ़ाया है। अब तीसरे टर्म में आपका ये बेटा एक और बड़ा काम करने जा रहा है। आपको 24 घंटे बिजली मिले, बिजली का बिल भी जीरो हो और बिजली से कमाई भी हो। इसके लिए मोदी ने ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ भी शुरू की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी ने भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने की गारंटी भी दी है। तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत का मतलब है, लोगों की कमाई भी बढ़ेगी। नौकरी के अवसर भी बढ़ेंगे। गांव-शहर में सुविधा बढ़ेगी। इसका बड़ा फायदा उत्तराखंड को होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं जब भी उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आता हूं, खुद को बहुत धन्य भी महसूस करता हूं। इसलिए मेरे दिल की गहराई से एक बात निकली थी- देवभूमि के ध्यान से ही मैं सदा धन्य हो जाता हूं, है भाग्य मेरा सौभाग्य मेरा, मैं तुमको शीश नवाता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने मां भारती के टुकड़े किए। उत्तराखंड वीर संतान को जन्म देती है, कांग्रेस ने तमिलनाडु के पास समुंद्र में द्वीप भारत का हिस्सा श्रीलंका को भी दिया। कोई मछुआरे जाता है तो वो वाह जेल में है। लोगों से पूछा क्या कांग्रेस भारत की रक्षा कर सकती है, मोदी ने सैनिक परिवारों को वन रैंक वन पेंशन भी दी। नियत सही तो नतीजे भी सही। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस चुनाव में दो खेमे भी हैं। हम लोग ईमानदारी दूसरी तरफ भ्रष्टाचारी, धमकी व गाली दे रहे हैं। हम कह रहे भ्रष्टाचार हटाओ, वो कह रहे भष्टाचारी को बचाओ। मोदी देश की आवाज को सुनता है। मोदी को कितनी गलियां व धमकी दी जाए, मैं डरने वाला नहीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर तेज प्रहार भी होगा। आगे आना वाला 5 वर्ष देश हित में बड़े फैसलों के होंगे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button