बरातियों से भरी जीप खाई में गिरी, 5 की मौत—5 घायल, इलाके में शोक की लहर
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
उत्तराखंड के गंगोलीहाट में गुरुवार देर शाम दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें 5 बरातियों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल भी हो गए। हादसा गंगोलीहाट क्षेत्र के शेरा घाट के पास तब हुआ, जब बरात पाटी के बालातड़ी से वापस को लौट रही थी।
बताया जा रहा है कि लौटते समय बरातियों से भरी जीप अनियंत्रित होकर खाई में ही जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर ही कई लोगों की मौत भी हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया है।
घायल 5 लोगों में से 4 को लोहाघाट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक गंभीर घायल को हायर सेंटर में रेफर किया गया है।
इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




