Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

डॉ. डी.सी. पसबोला बने राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी संघ के स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

देहरादून। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी सेवा संघ, उत्तराखंड (पंजीकृत) ने संगठनात्मक गतिविधियों व मीडिया समन्वय को मजबूत बनाने के उद्देश्य से डॉ. डी.सी. पसबोला को स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर नामित भी किया है।

इस संबंध में संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज कोहली व महासचिव डॉ. हरदेव सिंह रावत द्वारा औपचारिक पत्र जारी किया गया। जारी पत्र के अनुसार प्रांतीय कार्यकारिणी ने संगठन की गतिविधियों के प्रभावी संचालन, मीडिया समन्वय और सूचनाओं के सुव्यवस्थित प्रसारण को ध्यान में रखते हुए डॉ. दिनेश चन्द्र पसबोला को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी है।

स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर के रूप में डॉ. पसबोला संगठन की नीतियों, कार्यक्रमों, प्रेस विज्ञप्तियों, जनसंपर्क गतिविधियों व मीडिया समन्वय से जुड़े कार्यों का संचालन करेंगे। वह प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देशन में संगठन व जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से मीडिया तक पहुंचाने का कार्य भी करेंगे।

संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी ने विश्वास व्यक्त किया है कि डॉ. पसबोला का अनुभव, सक्रियता व संगठनात्मक दक्षता संघ को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाएगी। साथ ही विभागीय और जनहित से जुड़े मुद्दों के प्रभावी संप्रेषण में भी उनकी भूमिका अहम भी रहेगी।

संघ पदाधिकारियों ने डॉ. पसबोला को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल व उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button