बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में सामने आए हेराफेरी प्रकरण के 13 दिन बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर के 26 दानपात्रों की दोबारा से गणना कराई गई। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी की निगरानी में करीब 6 घंटे चली इस प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था भी की गई।
गणना में मंदिर को करीब 28 लाख रुपये नकद, 3 किलो चांदी व लगभग 40 ग्राम सोना प्राप्त हुआ। गणना कक्ष में प्रवेश व बाहर निकलने के दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की सघन तलाशी भी ली गई। इससे पहले 2 जुलाई को हुई गणना में मंदिर की आय करीब 16 लाख रुपये भी दर्ज की गई थी।
