Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

उत्तराखंड में बारिश का असर: यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे बंद, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर चारधाम यात्रा मार्गों पर भी देखने को मिल रहा है। मलबा और बोल्डर गिरने से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्यानाचट्टी, जंगलचट्टी, बनास और बाड़िया समेत कई स्थानों पर बंद हो गया है। मार्ग को दोबारा खोलने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की टीमें लगातार राहत कार्य में जुटी हुई हैं।

वहीं, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी हेल्गूगाड़ के पास भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया है। प्रशासन ने यात्रियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क की ताजा स्थिति की जानकारी जरूर लें।

इधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को भी प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार 8 अगस्त तक पूरे प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। रविवार को भी पर्वतीय क्षेत्रों में रुक-रुक कर हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि मैदानी इलाकों में उमस और गर्मी बनी रही।

देहरादून में सुबह साढ़े आठ बजे से शाम पांच बजे तक 0.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। शहर का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button