Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

हल्द्वानी में आज कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खरगे करेंगे जनसभा

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जनसभा को संबोधित करेंगे। खरगे के पहले हल्द्वानी दौरे को कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के शंखनाद के तौर पर पेश किया है। पार्टी का दावा है कि यह रैली सिर्फ नैनीताल और ऊधमसिंह नगर ही नहीं, बल्कि पूरे कुमाऊं क्षेत्र में कांग्रेस के लिए नई राजनीतिक शुरुआत का संदेश देगी। रामलीला मैदान में करीब 20 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक सुमित हृदयेश समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को रैली स्थल का निरीक्षण किया।

कांग्रेस रैली के जरिए एसआईआर, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ ही पेपर लीक जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी में है। इसके अलावा बदरीनाथ-केदारनाथ में चढ़ावे से जुड़े कथित भ्रष्टाचार, आपदा प्रभावित लोगों के पुनर्वास और उद्योगों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया जाएगा। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महिला हिंसा को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है और सितंबर में महिला कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों में सम्मेलन करेगी।

हल्द्वानी पहुंचने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे को उत्तराखंड के पारंपरिक स्वाद वाला भोजन परोसा जाएगा। विधायक सुमित हृदयेश के मुताबिक सावन को देखते हुए उनके लिए दाल, रोटी, मिक्स वेज, पहाड़ी रायता, पनीर की सब्जी और चावल तैयार किए जाएंगे। वहीं, रैली को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। रामलीला मैदान में चार प्रवेश द्वार बनाए गए हैं, जिनमें मुख्य गेट से केवल खरगे के काफिले को प्रवेश दिया जाएगा, जबकि नेता और कार्यकर्ता अन्य गेटों से मैदान में पहुंचेंगे। सुरक्षा व्यवस्था में तीन राजपत्रित अधिकारियों, चार इंस्पेक्टर, 65 एसआई-एएसआई, करीब 300 पुलिसकर्मियों और दो प्लाटून पीएसी की तैनाती की गई है।

रैली को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी जारी किया है। रामपुर रोड से आने वाले वाहन एचएन इंटर कॉलेज मैदान, बरेली रोड से आने वाले वाहन लक्ष्मी शिशु मंदिर परिसर मंगलपड़ाव, जबकि खटीमा और सितारगंज से आने वाले वाहन गौलापार आरटीओ फिटनेस सेंटर के सामने पार्क किए जाएंगे। पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले वाहनों के लिए ठंडी सड़क और खालसा इंटर कॉलेज मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं कालाढूंगी और रामनगर से आने वाले वाहनों को जेल रोड तिराहा, पर्वतीय उत्थान मंच और लगन गार्डन की ओर पार्क कराया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रैली के दौरान घर से निकलने से पहले ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जरूर देख लें।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button