बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस में आरोपी की मां ने BKTC से मांगी 11 बिंदुओं पर जानकारी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी प्रमोद नौटियाल की मां हेमलता नौटियाल ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) में सूचना का अधिकार (RTI) के तहत 11 बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। इस आरटीआई के बाद समिति में हलचल तेज हो गई है।
आरटीआई में वैयक्तिक सहायक (PA) की गणना और प्रोटोकॉल ड्यूटी को लेकर सवाल उठाए गए हैं। हेमलता नौटियाल ने पूछा है कि पीए की ड्यूटी किस अधिकारी के आदेश पर लगाई गई, क्या यह उसके निर्धारित पदीय दायित्वों में शामिल है और इससे जुड़े आदेश व अभिलेख उपलब्ध कराए जाएं।
इसके अलावा, BKTC में संविदा पर नियुक्त विधि अधिकारी की नियुक्ति प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए गए हैं। आरटीआई में पूछा गया है कि नियुक्ति किस नियम के तहत हुई, क्या इसके लिए शासन की अनुमति ली गई थी और संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएं।
आरटीआई में गणना, प्रोटोकॉल और अन्य जिम्मेदारियों को लेकर अधिकारियों की भूमिका स्पष्ट करने वाले अभिलेख भी मांगे गए हैं। BKTC के सूचना अधिकारी राजन नैथानी ने आरटीआई मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि नियमानुसार मांगी गई सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




