उत्तराखंड के हिमाच्छादित क्षेत्रों में आज से घर-घर जनगणना शुरू, 131 गांव और 3 निकाय शामिल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड के हिमाच्छादित क्षेत्रों में मंगलवार से घर-घर जनगणना का विशेष अभियान शुरू होगा। जनगणना विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के 131 हिमाच्छादित गांवों के साथ बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री के तीन शहरी स्थानीय निकायों में पर्यवेक्षकों और प्रगणकों की तैनाती की गई है।
जनगणना निदेशक ईवा आशीष श्रीवास्तव के अनुसार, अभियान के लिए 139 प्रगणकों और 43 पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। चमोली के 23 गांव और बदरीनाथ नगर पंचायत, रुद्रप्रयाग के 4 गांव और केदारनाथ नगर पंचायत, उत्तरकाशी के 69 गांव और गंगोत्री नगर पंचायत तथा पिथौरागढ़ के 35 हिमाच्छादित गांवों को अभियान में शामिल किया गया है। जिलावार तैनाती में उत्तरकाशी में 110, चमोली में 38, पिथौरागढ़ में 22 और रुद्रप्रयाग में 12 प्रगणक व पर्यवेक्षक लगाए गए हैं।
जनगणना की डिजिटल प्रक्रिया के तहत स्वगणना की सुविधा भी दी जा रही है। 31 अगस्त 2026 तक प्रदेश में कुल 338 नागरिक स्वगणना के जरिए अपनी प्रविष्टि दर्ज करा चुके हैं। इनमें उत्तरकाशी से 277, चमोली से 29, पिथौरागढ़ से 24 और रुद्रप्रयाग से 8 नागरिक शामिल हैं।
दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और पहुंच की चुनौतियों को देखते हुए जिला प्रशासन और स्थानीय निकायों के साथ समन्वय कर विशेष कार्ययोजना लागू की गई है। जनगणना से जुड़ी जानकारी या सहायता के लिए नागरिक टोल-फ्री हेल्पलाइन 1855 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने लोगों को आगाह किया है कि जनगणना के दौरान किसी भी व्यक्ति से ओटीपी या बैंकिंग/वित्तीय जानकारी नहीं मांगी जाएगी, इसलिए ऐसी जानकारी किसी के साथ साझा न करें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




