उत्तराखंड

मोहकमपुर फ्लाईओवर के पास दो गाड़ियों की टक्कर, बाइक सवार सहित 4 घायल


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

गुरुवार देर रात्रि कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना नेहरू कॉलोनी को सूचना प्राप्त हुई की दो गाड़ियां मोहकमपुर फ्लाईओवर के पास आपस में टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी व चौकी प्रभारी जोगीवाला मय फोर्स के घटना स्थल पहुंचे तो मौके पर एक कार डिवाइडर पर बिजली खंभे से टकराई हुई थी, जिसके अंदर 3 व्यक्ति घायल अवस्था मे फंसे हुए थे और एक बाइक सवार सड़क किनारे घायल अवस्था मे पड़ा था।

पुलिस द्वारा बाईक सवार व्यक्ति को 108 के माध्यम से कैलाश हॉस्पिटल भिजवाया गया और घटनास्थल पर राहगीरों की मदद से कार मे फसे तीनो घायलों को निकालकर कैलाश अस्पताल भिजवाया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि एक बाइक बुलेट माजरी मोहकमपुर से सर्विस लेन होते हुए रिस्पना की ओर आ रही थी, जैसे ही बाइक सवार सर्विस लेन से हाईवे पर आया तभी हरिद्वार की ओर से आ रही कार संख्या UK07FW6123 जो, मोहकमपुर फ्लाइओवर से उतर रही थी, बाइक संख्या UK07FR580 से टकराकर अनियंत्रित होकर दाहिनी साइड खंभे पर टकरा गई।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button