रिपब्लिकन पार्टी की ओर से पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर तीसरी बार किया नामांकित
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

रिपब्लिकन पार्टी की ओर से पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में अधिकारिक तौर पर नामांकित किया गया है। कल रात मिलवॉकी में रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के प्रतिनिधियों से बहुमत हासिल करने के बाद उनका नामांकन अधिकारिक हो गया। 2016 में जीतने और 2020 में राष्ट्रपति जो बाइडेन से हारने के बाद यह ट्रंप का लगातार तीसरा नामांकन है। अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव इस वर्ष नवंबर महीने में होने जा रहा है। ट्रंप ने घोषणा की कि ओहियो के सीनेटर जे. डी. वांस उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे। वे एक पूर्व वैंचर कैपिटलिस्ट और आत्मकथा हिलबिली एलेजी के लेखक हैं। सीनेटर वांस को चुनकर ट्रंप ने यह दिखा दिया है कि वे अगले चुनाव में पेंसिलवेनिया, मिशिगन और विस्कॉन्सिन जैसे मिडवेस्ट के मुख्य राज्यों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। पिछले सप्ताह शनिवार को ट्रंप की एक रैली में हुई गोलीबारी के बाद वांस का चयन अशांत चुनाव अभियान के समय में हुआ है।




