जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कल हार बाह के अवसर पर दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में लोकभवन में माता सिद्धलक्ष्मी की पूजा अर्चना की। उन्‍होंने सभी की भलाई और जम्मू-कश्मीर की शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना करी।

इस मौके पर उपराज्यपाल ने समाज के सभी लोगों से प्राचीन मंदिरों और धार्मिक महत्व के स्थानों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए प्रशासन के साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदेश में तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं में सुधार के लिए सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई गई है।

इस अवसर पर अनंतनाग के उपायुक्त सईद फखरुद्दीन हामिद, तेराथराज सिद्धलक्ष्मी पीठ ट्रस्ट के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे थे।