उत्तराखंड

उत्तरकाशी: भटवाड़ी के सारी गांव में गौशाला में आग, पांच मवेशियों की जलकर मौत

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तरकाशी के भटवाड़ी विकासखंड के सारी गांव में स्थित एक गौशाला में अचानक से आग लग गई, जिससे वहां बंधे 5 मवेशियों की जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मवेशी नहीं बच सके।

ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा भी ले रही है। गौशाला के स्वामी कीरत सिंह ने बताया कि आग ठंड से बचाव के लिए जलाई गई थी, जो बाद में बेकाबू हो गई। इस घटना में 2 बैल, 2 गाय और 1 बछड़ा जलकर मर गए।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button