उत्तराखंड

उत्तराखंड बोर्ड की 27 फरवरी के महीने से शुरू हो रही साल 2024 की मुख्य परीक्षा में परीक्षा साल 2023 के एक हजार से अधिक परीक्षार्थी दूसरी बार परीक्षाफल सुधार परीक्षा भी देंगे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड बोर्ड की 27 फरवरी के महीने से शुरू हो रही साल 2024 की मुख्य परीक्षा में परीक्षा साल 2023 के एक हजार से अधिक परीक्षार्थी दूसरी बार परीक्षाफल सुधार परीक्षा भी देंगे। परीक्षा देने वालों में 646 परीक्षार्थी 10वीं और 442 परीक्षार्थी छात्र 12वीं के हैं। इसके बाद इन छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने का एक अन्य मौका भी मिलेगा। उत्तराखंड बोर्ड में पहली बार इस तरह की व्यवस्था की गई है कि 10वीं में 2 और 12वीं में 1 विषय में फेल छात्र परीक्षाफल सुधार परीक्षा भी दे सकते हैं। फेल छात्र-छात्राओं के अलावा वे छात्र भी परीक्षा दे सकते हैं, जो यह समझते हैं कि उन्हें अंक कम मिले हैं। मुख्य परीक्षा के अलावा ऐसे छात्र-छात्राओं को परीक्षाफल सुधार के 3 अवसर दिए जा रहे हैं। जो परीक्षा देकर वह अपना परीक्षाफल भी सुधार सकते हैं। विभाग के मुताबिक, साल 2023 की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद 2 महीने बाद परीक्षाफल सुधार परीक्षा भी कराई गई थी। इसके बाद अब 27 फरवरी के महीने से मुख्य परीक्षा के साथ दूसरी परीक्षाफल सुधार परीक्षा भी होगी।परीक्षाफल सुधार परीक्षा से 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं को पास होने का अवसर भी मिल रहा है। यदि कोई छात्र 10वीं में 2 और 12वीं में 1 विषय में फेल है। परीक्षा परिणाम आने के 2 महीने बाद होने वाली परीक्षा में यदि वह पास हो जाता है तो उसका 1 वर्ष खराब होने से बच रहा है, जबकि अन्य छात्र इस परीक्षा के माध्यम से अपना परीक्षाफल सुधार सकते हैं। उत्तराखंड बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, छात्र-छात्राओं को मुख्य परीक्षा के अलावा पास होने के लिए 3 अवसर भी दिए जा रहे हैं।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button