उत्तराखंड

रुद्रपुर-नैनीताल हाईवे पर एक बड़ा हादसा होने से टला

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

रुद्रपुर-नैनीताल हाईवे पर आज सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। नो एंट्री में घुसे ट्रक ने कार पर पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का मुंह हल्द्वानी की तरफ हो गया और कार डिवाइडर पर टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे, जो दिल्ली जा रहे थे। गनीमत रही कि किसी को भी चोटें नहीं आई हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया। हादसे से मौके पर मौजूद लोगों में भारी गुस्सा था। वहीं, इसी जगह से 700 मीटर पहले बीते गुरूवार सुबह कार से ई-रिक्शा की टक्कर होने से ई-रिक्शा में सवार चार लोगों की मौत हो गई थी।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button