उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा, तीन नए हेलीपोर्ट और हेलीकॉप्टर सेवाओं का प्रस्ताव
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड में हवाई संपर्क मजबूत करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने नई विमानन विकास योजना का खाका भी तैयार किया है। प्रस्ताव के तहत अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ व श्रीनगर में नए हेलीपोर्ट विकसित किए जाएंगे, जबकि लैंसडाउन, रामनगर व नैनीताल में हेलीकॉप्टर सेवा के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा तैयार भी किया जाएगा।
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण व यूकाडा के अधिकारियों ने राज्य में विमानन अवसंरचना के विस्तार व सुरक्षा व्यवस्थाओं पर चर्चा की। पर्वतीय क्षेत्रों में सुरक्षित हेलीकॉप्टर संचालन के लिए अतिरिक्त मौसम निगरानी प्रणाली स्थापित करने का भी प्रस्ताव भी रखा गया।
बैठक में बताया गया कि वर्ष 2026 की चारधाम हेली सेवा का पहला चरण 19 अप्रैल से 26 जून तक सफलतापूर्वक संचालित हुआ, जबकि दूसरा चरण 15 सितंबर से शुरू करने की तैयारी भी है। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को अगले चरण से पहले सुरक्षा व बुनियादी ढांचे से जुड़े सभी कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश भी दिए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




