बदरीनाथ चढ़ावा घोटाला: अब आरोपियों की संपत्तियों की होगी जांच, बड़े खुलासों के संकेत
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
बदरीनाथ धाम में चढ़ावा हेराफेरी मामले की जांच अब और भी तेज हो गई है। पुलिस अब आरोपियों की चल और अचल संपत्तियों की जांच भी करेगी। यदि आय से अधिक संपत्ति के सबूत मिलते हैं तो अलग से कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, चढ़ावे की गणना में लंबे समय से अनियमितताओं की आशंका भी है। विशेषज्ञ अभिलेखों की जांच कर रहे हैं व सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई भी होगी।
मामले के बाद बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावा गणना कक्ष की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। यहां शीशे की दीवार, मजबूत जाली व पांच सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित भी रहे।
उधर, मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल की पुलिस रिमांड पर आज शनिवार को अदालत में सुनवाई होगी। रिमांड मिलने पर पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद भी है। वहीं, मंडलायुक्त की अध्यक्षता वाली जांच समिति भी सीसीटीवी फुटेज, कर्मचारियों की गतिविधियों व वित्तीय दस्तावेजों की अलग से गहन जांच कर रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




