राम मंदिर प्रकरण पर भाजपा का पलटवार, महेंद्र भट्ट बोले- आस्था के मुद्दे पर दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े मामले पर भाजपा ने विपक्ष के आरोपों का कड़ा जवाब भी दिया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि सरकार ने पूरे मामले में त्वरित निष्पक्ष कार्रवाई की है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
महेंद्र भट्ट ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह इस मुद्दे पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए यह केवल राजनीतिक विषय नहीं, बल्कि करोड़ों रामभक्तों की आस्था व विश्वास का प्रश्न है।
भट्ट ने दावा किया कि एसआईटी रिपोर्ट तय समय से पहले आई, 48 घंटे के भीतर एफआईआर भी दर्ज हुई और 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित भी की गई। उनके अनुसार, कार्रवाई की यह गति सरकार की मंशा व पारदर्शिता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सनातन आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त ही नहीं करेगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




