उत्तराखंड
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के समापन पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, लिया कथा वाचक किशोर जोशी का आशीर्वाद
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मंगलवार को देहरादून के जीएमएस रोड स्थित शिवालिकपुरम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। समापन अवसर पर आयोजित भण्डारे में शामिल होकर उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान कथा वाचक किशोर जोशी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंत्री गणेश जोशी ने इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का संचार करते हैं।
इस अवसर पर जया पांडे, गोविन्द बल्लभ पांडे सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।