Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: उत्तराखंड में लंबे समय से चर्चा में चल रहे कैबिनेट विस्तार पर आज विराम भी लग गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए चेहरों को शामिल किया गया। राजपुर विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा व राम सिंह केड़ा ने मंत्रिपद की शपथ ली।
नवरात्र के दूसरे दिन आज शुक्रवार को लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई। सबसे पहले खजान दास ने शपथ ली, इसके बाद भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में शपथ ग्रहण भी किया। फिर मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा व राम सिंह केड़ा ने भी मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली।
कैबिनेट में पहले से खाली पड़े 5 पदों को भरते हुए यह विस्तार किया गया है। नए मंत्रियों का चयन विधायकों के पिछले 4 वर्षों के कार्यों और प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। साथ ही क्षेत्रीय और जातीय संतुलन का भी विशेष ध्यान भी रखा गया है।
नई कैबिनेट में मैदान और पहाड़ दोनों क्षेत्रों का संतुलन भी साधा गया है। खास बात यह है कि पहली बार हरिद्वार को दो कैबिनेट मंत्री भी मिले हैं। वर्तमान मंत्रिमंडल में गढ़वाल से 8 और कुमाऊं से 4 मंत्री शामिल हैं। इनमें 3 विधायक पहली बार मंत्री बने हैं, जबकि 2 अनुभवी नेताओं को भी दोबारा मौका दिया गया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




